नमस्कार दोस्तों, आप सभी का ऑल अबाउट स्काउटिंग पर स्वागत है|

मेरे बहुत सारे स्काउट भाई-बहन मुझसे पूछते हैं की, JOTA-JOTI क्या होता है? हम भी इसमें शामिल होना चाहते हैं|

तो आज हम यहां जानेंगे JOTA-JOTI के बारे में|

इस साल 2020 में, JOTA-JOTI का आयोजन16 से 18 अक्टूबर तक किया गया है| उसी वजह से मैं यहां आपको JOTA-JOTI के बारे में पूरी जानकारी दूंगा|

जंबूरी क्या होती है?

जंबूरी एक खास तौर पर स्काउट गाइड का बड़ा जमवड़ा होता है| जंबूरी स्काउट्स एंड गाइड्स की जंबो रैली है, जहां स्काउट आंदोलन के सदस्य एक साथ आते हैं। वे स्काउटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आदि से संबंधित विचारों, चीजों का आदान-प्रदान करते हैं।

JOTA-JOTI का आयोजन क्यों होता है?

स्काउट आंदोलन विश्व का एक मात्र आंदोलन है , जिसकी विशाल सदस्यता है| और विशाल मात्रा में सदस्यता होने के कारण, हर साल जंबूरी का आयोजन करना मुश्किल होता है|

लेकिन विविध तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करके, यह जमवड़ा आयोजित करना, सुलभ होता है| इसी वजह से JOTA-JOTI का आयोजन होता है| विश्व के हर एक स्काउट एवं गाइड इस जंबूरी में घर से ही शामिल हो सकते हैं|

JOTA क्या है?

जंबूरी ऑन द एयर

इसमें शामिल होने के लिए आपके पास हैम  रेडियो का उपकरण आपके पास होना जरूरी है| यदि आपके पास यह उपकरण उपलब्ध नहीं है, तो आप अपने नज़दीकी हैम  रेडियो स्टेशन में जाकर भाग ले सकते हैं |

यदि आपके पास दोनों पर्याय उपलब्ध नहीं है, तो निराश होने की कोई भी कारण नहीं है, क्योंकि आपके पास अभी भी और एक पर्याय उपलब्ध है| वह पर्याय है, JOTI .

JOTI क्या है?

जंबूरी ऑन द इंटरनेट

JOTA केवल ऑडियो संचार प्रदान करता है।

लेकिन यहां JOTI के साथ, आप स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप जैसे इंटरनेट सक्षम उपकरणों की मदद से भाग ले सकते हैं। आप ऑडियो-विजुअल तकनीक की मदद से दुनिया भर के अन्य स्काउट्स के साथ बातचीत कर सकते हैं।


JOTA-JOTI के लिए पंजीकरण कैसे करें?

पंजीकरण की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखे


JOTA-JOTI में भाग लेने के लिए, पहले scout.org वेबसाइट पर जाएं और वहां अपना पंजीकरण कराएं।

Credit- Website of Scout.org

यदि आप पहले से ही scout.org के सदस्य हैं तो आप सीधे JOTA-JOTI की वेबसाइट पर जा सकते हैं। उसके लिए यहां क्लिक करें

Credit- Registration page of Scout.org

 Scout.org पर पंजीकरण के बाद, अब JOTA-JOTI में भाग लेने के लिए ,अब आप JOTA-JOTI की वेबसाइट पर जा सकते हैं। उसके लिए यहां क्लिक करें।

Credit- Website of jotajoti.info

साइनअप बटन पर क्लिक करें। प्रासंगिक जानकारी भरकर घटना के लिए पंजीकरण करें।

JOTA -JOTI में  शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आप एक समूह के रूप में पंजीकरण कर रहे हैं, तो आपको JOTA-JOTI से पहले ईमेल द्वारा एक विशिष्ट संख्या प्राप्त होगी।

JOTA-JOTI पूरा होने के बाद, प्रमाण पत्र आपके पंजीकृत ईमेल पर भेजा जाएगा।

यह मेरे टोली का JOTA-JOTI 2019 का प्रमाण पत्र है –


इस तरह, आप JOTA-JOTI में भाग ले सकते हैं। 

यदि आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो , तो कृपया  अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए | साथ ही हमारे YouTube चॅनेल को भी अवश्य सब्सक्राइब करें |  
जय हिन्द , वन्दे मातरम | 

 


Spread the love

6 thoughts on “JOTA-JOTI क्या होता है? हम भी इसमें शामिल होना चाहते हैं|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *